Home चंदौली कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने मनाया केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय का...

कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने मनाया केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय का जन्मदिन

सकलडीहा।केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय का जन्मदिन पूरे जनपद में हर्षोल्लाह से मनाया जा रहा है आज विधानसभा सकलडीहा के विभिन्न क्षेत्र क्रमशः दिनदासपुर, सकलडीहा चौराहा व बी. सी गुप्ता मेमोरियल हॉस्पिटल पर भाजपा कार्यकर्ताओ व्यापारियों और ग्रामीणों ने केक काटकर वआपस में लड्डू खिलाकर केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय का 66वाँ जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया।इस दौरान लोगों ने मंत्री पाण्डेय को दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की।जन्म दिन मना रहे लोगो ने कहा कि सांसद चंदौली व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय जिले के विकास पुरुष हैं। आज उनके जन्मदिन पर ईश्वर से कामना है कि वे उनको लंबी आयु दें जिससे वे सतत रूप से जनता की सेवा में समर्पित रहें।केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में जनपद चंदौली निरंतर विकास के नए आयाम लिख रहा है। हम सब ईश्वर से कामना करते हैं वह स्वास्थ्य एवं प्रसन्न रहें और इस प्रकार इस जनपद वासियों का मार्गदर्शन सदैव करते रहे।इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ,विजय गुप्ता, गया सिंह ,घनश्याम तिवारी ,अशोक चौहान ,रामदुलारे मौर्य, रामसुन्दर चौहान, सतीश दूबे, भानु प्रताप सिंह, मुसाफिर प्रजापति, रमाशंकर खरवार , अजीत मिश्रा, धर्मेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र पाण्डेय कवि, भगवान दास राम, दिलीप गुप्ता, मनोज जायसवाल, श्यामसुंदर, कुमुद बिहारी सिंह,ऋषभ मिश्रा, गोपाल राजभर, पूनम चौहान व्यापार मंडल अध्यक्ष सकलडीहा आशीष जायसवाल सहित इत्यादि लोग उपस्थित है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here