Home चंदौली चंदौली लोकसभा से दिलीप कुमार सिंह को वीकेवीआईवी ने प्रत्याशी घोषित किया

चंदौली लोकसभा से दिलीप कुमार सिंह को वीकेवीआईवी ने प्रत्याशी घोषित किया

प्रेस कांफ्रेंस करते दिलीप सिंह

Chandauli News बुधवार को पार्टी की तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई बोदर की ओर से लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। इस सूची में प्रदेश के 14 लोकसभा उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं। दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि जिले के विकास में बाहर से आकर चुनाव लड़कर जीतने वालों ने रोड़ा अटकाया, लेकिन अब जिले की जनता विकास के नाम पर स्थानीय बेटे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी।

प्रत्याशी दिलीप कुमार सिंह को मिठाई खिलाते कार्यकर्ता


चंदौली से लोकसभा प्रत्यासी और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि वीरों के वीर इंडियन पार्टी के द्वारा वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने का फैसला किया हैं। फिरहाल यूपी के 14 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची संगठन के तरफ से जारी किया गया हैं। इस सूची शामिल सभी सभी उम्मीदवार पूर्व सैनिक हैं। जो बार्डर पर देश की सेवा करके लौटे हैं। कहा कि देश में फिरहाल बदलाव की जरूरत हैं। लोगों का मानना हैं कि देश के नए संसद में सभी सांसद भी नए चेहरे होने चाहिए। इसी को लेकर वीकेवीआईवी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया हैं। कहा कि चंदौली लोकसभा के इतिहास को देखें तो ज्यादा सांसद जिले के बाहर के चुनाव जीतकर संसद तक पहुंचे। लेकिन उन्होने विकास के नाम पर हमेशा चंदौली की जनता को ठगने का काम किया। किन्तु इस बार ऐसे लोगों को सबक सिंखाने के लिए जनता तैयार हैं और अपने जिले के उम्मीदवार को पूरा समर्थन देगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष विशाल सिंह उर्फ बुलबुल, संजय सिंह, भोलानाथ विश्वकर्मा, कमला सिंह, अभिषेक सिंह, विजय बहादुर दुबे, महेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, संजय सिंह, हैदर अली, गगन सिंह, दीपक सिंह, भोला सिंह, सत्येंद्र सिंह, रणधीर सिंह, संतोष सिंह, अंगद राम, रामलाल राम, सुभाष बिंद, विकास पासवान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here