चंदौली।पीड़ित कल्याण सेवा संस्था उ.प्र द्वारा बैठक आयोजित हुई।बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शशिकांत मिश्रा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओ ने संगठन की मजबूती में अपना विशेष योगदान दिया है।जो आगे भी जारी रहना चाहिए। साथ ही सभी के सहयोग से समाज के हर नागरिक को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसे हम सभी निरंतर जारी रखेंगे,तथा सरकार की सभी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचवाने में मदद करते हुए, पीड़ितों के समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष जारी रखेंगे। साथ ही विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली मिलन समारोह भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। जिसपर सभी लोगों ने अपनी क्षमतानुसार सहयोग का भरोसा दिया।बैठक में मुख्य रूप से श्री नंदू राम प्रधान जिला प्रभारी,जगत जी नगर अध्यक्ष, राकेश कुमार यादव, एड. अजय कुमार,राजेश तिवारी, विशाल तिवारी, नगीना देवी, लक्ष्मीना देवी,संजीरा, सोनी,सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही। अध्यक्षता मनीष मिश्रा जिला अध्यक्ष,तथा संचालन राहुल तिवारी जिला महासचिव ने किया। उमेश दूबे