सकलडीहा। विधानसभा के विशुनपुरा गाँव में भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह किया। बैठक में देश के मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी संगठन के आगामी एक महीने तक चलने वाले संगठनात्मक कार्यों की योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई व प्रभावी रूप से जमीन पर उतारने की योजना बनाई गई।इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक पार्टी है जो आज कार्यकर्ताओं के दम पर देश के प्रत्येक अनेकों राज्यों में प्रचंड बहुमत से सरकार चला रही है।देश में मोदी सरकार ने नौ वर्ष में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए है, ऐतिहासिक योजनाओं को चलाया महिलाएं आज आत्मनिर्भर हो रही है, देश में जन धन योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, हर घर नल जल योजना से हर वर्ग लाभन्वित हो रहा है। मोदी सरकार में देश आर्थिक रूप से विकसित हुआ है । जनपद चंदौली में केंद्रीय मंत्री भारत सरकार व सांसद चंदौली डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय ने ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं चाहे वह स्वास्थ्य, शिक्षा,सड़क की बात हो डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय ने हर क्षेत्र में समुचित विकास किया है मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने आगमी एक महीने तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम को चलाकर आम जनमानस को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को बताने का कार्य किया जायेगा। और आम जनमानस को भाजपा परिवार में सम्मिलित करने का कार्य किया जायेगा। 20 जून को चंदौली में जनसभा, 21 जून योग दिवस पर विधानसभा के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर योग दिवस का कार्यक्रम व 23 जून को बलिदान दिवस का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर किया जाएगा। जिले स्तर पर सोसल मीडिया सम्मेलन, जिले स्तर पर पत्रकार वार्ता, किसान मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, प्रबुद्ध सम्मेलन, जनसभा का लोकसभा स्तर पर कार्यक्रम आगामी एक महीने तक आयोजित किया जाएगा। वही अजय सिंह एडवोकेट ने बताया की आजादी के बाद से जितना विकास भारत का नही हो पाया उसे कही जादा सड़कों का विकास और लोगों मे आत्मनिर्भरता देखने को मिला है। महिलाएं निडर हो कर अपने अधिकार की बात कर रही है, समाज आत्मनिर्भर बन रहा है अभी सरकार के मात्र नौ वर्ष हुए आगे कार्यकर्ताओ का सहयोग और मेहनत रहा तो भाजपा सरकार भारत को विश्व में अलग पहचान और बुलंदी देगी।
इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, विवेक यादव, अजय सिंह एडवोकेट,प्रमोद सिंह, अरुण सिंह, विजय गुप्ता, देवेंद्र दत्त पाण्डेय, रामाधार गुप्ता, रामसुंदर चौहान, अरुण मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, शैलेंद्र पाण्डेय कवि, विजय यादव रामबिलास चौहान, रामअशीष मौर्या, घनश्याम तिवारी , योगेंद्र मिश्रा, ओमशंकर पाठक सहित आदि लोग उपस्थित रहे।