धानपुर। शुक्रवार को थाना धानापुर में घर से गायब हुए किशोर अजय कुमार दुबे उम्र लगभग चौदह साल की गुमशुदगी पिता सदानंद दुबे की तहरीर पर दर्ज हुई। बताया जा रहा है कि किशोर गुरुवार को सुबह साइकिल से निकला जो अब तक गायब है। गुरुवार को घरवालों ने उसे आसपास और रिश्तेदारों के यहां ढूंढा कोई पता नहीं चलने पर आज शुक्रवार को थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि मिर्जापुर (हेतिमपुर) के सदानंद दुबे ने अपने बेटे अजय दुबे के घर से गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस बच्चे को ढूंढने के काम में लग गई है।गौरतलब है कि लापता बच्चे के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। घर वाले बच्चे को ढूंढने वाले को उचित ईनाम देने की भी बात कह रहे हैं।