Home चकिया बड़े अकीदत व गमजदा के साथ निकला ताज़िए का जुलूस

बड़े अकीदत व गमजदा के साथ निकला ताज़िए का जुलूस

इलिया।चंदौली जिले में मोहर्रम का त्योहार बड़ी अकीदत और सादगी के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोग जगह जगह ताजिया रख कर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद कर गमजदा हुए तथा इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया गया। सैदूपुर के पास स्थित कर्बला में सुबह से ही दुआ-खैर के साथ शिरनी का नियाज-फातिहा करा रहे थे। साथ ही कर्बला में निशान भी लगाया जा रहा था। घरों के साथ ही कर्बला में आशूरा की दो रकात नमाज महिलाएं अदा किये। इस दौरान कौमी एकता का मिसाल पेश करते हुए ताजिया का जुलूस निकाला। पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की सहादत का मातम पर्व मोहर्रम चांद कि दस तारीख यानी आज शनिवार को मनाया जाता है। हुसैन और या अली के नारों से पूरा इलाका गुंज उठा।
जिले में विभिन्न स्थानों पर ताजियेदारों ने अपने अपने तकिए पर ताजिया रख कर जुलूस निकाला जिसमें लकड़ी लगाने के साथ तलवार,भाला, गंडासे के साथ अपने करतब दिखाए।
जनपद के इलिया में बिहार कैमूर जिला का बार्डर होने के साथ पुलिस की चाकचौबंद ब्यवस्था किया गया था।बताया जाता है कि इलिया में यूपी व बिहार के लोग एक साथ जुलूस निकाल कर अपने करतब दिखाते हैं। रामयश चौबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here