चहनिया! बलुआ स्थित बाबा फलहारी इंटर कालेज में भारतीय जनता पार्टी बलुआ मंडल व मोहरगंज में भारतीय जनता पार्टी चहनियां मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। मंडल कार्यसमिति बैठक की शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। मंडल कार्यसमिति बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी रहे।मंडल कार्यसमिति बैठक में देश के मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यों पर चर्चा व भारतीय जनता पार्टी संगठन के आगामी 1 महीने की योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई व प्रभावी रूप से जमीन पर उतारने की योजना बनाई गई।इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से देश विदेश के हर आयु के लोग जुड़ रहे हैं मोदी जी के नेतृत्व में देश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है हम सब को मोदी जी के सिद्धांत पर काम करके देश के विकास में सहयोग करना चाहिए, एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प लेकर देश के विकास में अपना योगदान देकर सहयोग करना चाहिए , देश में मोदी सरकार ने नौ वर्ष में ऐतिहासिक योजनाओं को चलाकर महिलाएं आज आत्मनिर्भर रही है, देश में जन धन योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, हर घर नल जल योजना से हर वर्ग लाभवंतीत हो रहा है मोदी सरकार में देश आर्थिक रूप से विकसित हुआ है । जनपद चंदौली में केंद्रीय मंत्री भारत सरकार व सांसद चंदौली डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय ने ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं चाहे वह स्वास्थ्य, शिक्षा,सड़क की बात हो डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय ने हर क्षेत्र में समुचित विकास किया है मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्व होने पर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने आगमी एक महीने तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम को चलाकर आम जनमानस को सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को बताने का कार्य किया जायेगा।
इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल, संकठा राजभर, हरिवंश उपाध्याय, राजेश सिंह, योगेंद्र मिश्रा, राजेंद्र पाण्डेय, रेखा निषाद, पप्पू राम, राजेंद्र पाण्डेय, घनश्याम तिवारी, संजय सेठ, संजय सिंह, मुस्ताक अहमद, शशिकला पाण्डेय , गोपाल राजभर , रामदयाल साहनी सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।