Home चंदौली सड़क दुर्घटना में घायल नीलगाय का तुरंत किया उपचार

सड़क दुर्घटना में घायल नीलगाय का तुरंत किया उपचार

राजकीय पशु चिकित्सालय सकलडीहा के कार्यशैली के क्षेत्र में होती है प्रशंसा

सकलडीहा। विकासखंड के अंतर्गत चकरिया के नजदीक सड़क पर किसी अज्ञात वाहन से धक्का लग जाने के कारण नीलगाय का बच्चा घायल होकर सड़क पर छटपटाने लगा। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान द्वारा राजकीय पशु चिकित्सालय सकलडीहा को दी गई सूचना के 15 मिनट बाद ही पशु चिकित्सालय से डॉक्टर की टीम ने पहुंचकर घायल नील गाय के बच्चे का इलाज किया। मलहम पट्टी और इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही नीलगाय का बच्चा अपने पैरों पर खड़ा हो गया। राजकीय पशु चिकित्सालय सकलडीहा के कार्यशैली से क्षेत्रीय जनता में काफी संतोष और उत्साह है क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पशुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर सूचना दिए जाने के कुछ देर बाद ही चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो जाती है। जिससे पशुपालकों को होने वाले नुकसान से बच जा रहा है। और पशुपालकों को इसका अच्छा लाभ मिल रहा है। हाल ही में बथावर गांव में त्रिपुरारी पाठक के पालतू कुत्ते और भैंस के बच्चे को कृमि जनित बीमारी हो गई थी जिसकी सूचना वेनेटरी फर्माशिष्ट बसंत कुमार सिंह को दी गई जिसने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल इलाज शुरू करवा दिया।राजकीय पशु चिकित्सालय सकलडीहा के द्वारा लगातार इलाज किया गया और सभी मवेशी स्वस्थ हो गए पशुपालक ने हर्ष जताते हुए चिकित्सकीय टीम को धन्यवाद देते हुए कहा क्षेत्र में पशु चिकित्सा क्षेत्र में लगातार अच्छा प्रयास करने के कारण राजकीय पशु चिकित्सालय सकलडीहा की मुक्त कंठ से प्रशंसा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here