चहनियां। रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बाबा कीनाराम स्पोर्टिंग क्लब रामगढ़ द्वारा आयोजित दस दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य सायरा बानो ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया। उद्घाटन मैच मुनारी वाराणसी और ताजपुर गाजीपुर के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। पेनाल्टी सूट में मुनारी ने ताजपुर को 4 – 2 से हराया । फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए शायरा बानो ने कहा की खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नही है बल्कि अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं को उकेरने का माध्यम है। फुटबाल खेल हमारी संस्कृति से भी जुड़ा है। इस खेल से स्वास्थ्य भी सही रहता है । इस प्रकार की प्रतियोगिता ही प्राचीन खेलों को जीवंत करने का माध्यम है।उद्घाटन मैच में मुनारी और ताजपुर के खिलाड़ियों ने 80 मिनट के खेल के दौरान कड़े खेल कौशल का परिचय दिया। खेल के 80 मिनट में कोई खिलाड़ी गोल नही कर पाया। पेनाल्टी शूटआउट में मुनारी वाराणसी ने चार गोल तथा ताजपुर गाजीपुर के खिलाड़ियों द्वारा दो गोल किया गया।जिसमे मुनारी 4-2 से विजयी रही। मैच के दौरान मुख्य रूप से दीनानाथ शर्मा, प्रेमलाल श्रीवास्तव, दीपक साहनी, रोहित गुप्ता, आभा यादव, सारनाथ पांडेय, त्रिभुवन सिंह, रमेश सिंह फौजी, मुहम्मद रफीक, फारुख फौजी, सुधीन्द्र पाण्डेय, अरविंद सिंह मंटू, अमृत प्रकाश सिंह अन्नू, रमेश यादव फौजी, पवन सिंह, कौशलेंद्र सिंह बब्बू, अरुण यादव, पंकज पांडेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे। पोल जज धर्मेंद्र यादव और कृष्णबहादुर सिंह रेफरी अमित सिंह व कमेंटेटर संदीप पाण्डेय उर्फ़ पाटिल रहे।