Home चंदौली डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष बने मनोज महामंत्री उपेन्द्र नारायण

डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष बने मनोज महामंत्री उपेन्द्र नारायण

डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन सकलडीहा के निर्विरोध चुने गये पदाधिकारी

सकलडीहा।सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार एसोशिएशन का मंगलवार को सर्व सम्मत से सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष पद मनोज कुमार पांडेय और महामंत्री पद पर उपेन्द्र नारायण सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को चुना गया। अंत में अधिवक्ताओं ने मालाफूल पहनाकर स्वागत किया । इस मौके पर काफी संख्या में अधिवक्ता रहे।
सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार की चुनाव को लेकर दोपहर बाद अधिवक्ताओं की बैठक अधिवक्ता भवन में हुई। बैठक में डेमोक्रेटिक बार की वार्षिक चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हुआ। जिसमें सर्व सम्मत से अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार पांडेय और महामंत्री पद पर उपेन्द्र नारायण सिंह को निर्विरोध चुना लिया गया। इसके बाद सर्व सम्मत से वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गोंड, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन यादव,कोषाध्यक्ष आशुतोष सिंह, सहायक सचिव प्रशासन श्रीकांत राजभर व कार्यकारिणी सुरेश यादव,अजय कुमार सिंह,जनार्दन मिश्र, धरनीधर मिश्र, दुर्गविजय सिंह,शैलेन्द्र पांडेय, अतुल तिवारी,पदेन जयप्रकाश नारायण,रामराज आदि भी चुने गये। अंत में अधिवक्ताओं सभी निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों को मालाफूल पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सिविल बार चंदौली के महामंत्री हरेन्द्र प्रताप सिंह,जगदीश सिंह,आलोक मिश्रा,राजगोपाल सिंह,आशुतोष सिंह,राजेश्वर सिंह रज्जू, जयप्रकाश सिंह,अखिलेश यादव,राजकुमार सिंह, दुर्गेश सिंह,प्रभुनरायण सिंह, रामअवध सिंह यादव,संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here