Home चंदौली विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर दिया जानकारी

विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर दिया जानकारी

जिले के सकलडीहा विकासखंड क्षेत्र के बढवल खास गांव में स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

चंदौली। जिले के सकलडीहा विकासखंड क्षेत्र के बढवल खास गांव स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि सकलडीहा खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी। प्रत्येक शुक्रवार को दो ग्राम सभाओं में ग्राम चौपाल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ विस्तार से बताया जाता है। विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। वहीं पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, आजीविका ममिशन, कृषि विभाग,कौशल मिसन, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायलय आदि के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। ग्राम चौपाल प्रशासन आपके द्वार में विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों से सीधे गांव में लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लोगों को लाभ जानने वालों लेने का मौका मिला है। इसकी जानकारी बहुत लोगों को नहीं हो पा रही थी। ग्राम पंचायतों में अलग-अलग दिनांक को पर ग्राम चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ ही इसका लाभ भी मिल रहा है। जिससे योजनाओं की जानकारी लेने के लिए अब किसी अधिकारी व कर्मचारी के यहां चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इस दौरान एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, सचिव संदीप गौतम, ग्राम प्रधान नंदलाल सिंह यादव, प्रवीण कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here