मुख्यमंत्री ने 743 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
Chandauli News: माचिया कला स्थित खचाखच जनता से भरे सभा स्थल पर पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज अलग ही अंदाज में नजर आ रहे थे। जिसमें कभी वह केंद्रीय मंत्री की प्रशंसा कर रहे थे तो कभी किसी बात पर चुटकी भी ले रहे थे। शनिवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे जिसमे 567.74करोड़ रुपए की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास किया तथा 174.80 करोड़ रुपए की 41 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत के साथ ही विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित चंदौली का भी सपना चंदौली वासियों को दिखाया। उन्होंने सभा स्थल के ग्राउंड पर उपस्थित हजारों की भीड़ से विश्वास दिलाते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में यह तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी।खेल स्टेडियम के निर्माण सहित सड़क, सिंचाई,पेयजल, शिक्षा से जुड़ी परियोजनाएं चंदौली के समग्र विकास में नया अध्याय जोड़ेगी

देश प्रदेश का पेट भरने वाला जनपद चंदौली विकास के कार्यों में पीछे कैसे सकता है।यह डबल इंजन के सरकार की ताकत है कि चंदौली में आज मेडिकल कॉलेज है। 1997 में यह जनपद बना था,तब से लेकर आज तक इसका अपना खुद का पुलिस लाइन नहीं था। आज हम लोग पुलिस लाइन के आवासीय/अनावासीय भावनाओं का शिलान्यास करने जा रहे हैं। पुलिस लाइन का मतलब है पुलिस फोर्स की आत्मा, जहां से उसकी सारी गतिविधियों का संचालन होता है।अब चंदौली के पास अपना खुद का पुलिस लाइन होगा।चंदौली जनपद के अन्नदाता किसानों के लिए पंप स्टेशन के लोकार्पण का कार्यक्रम भी आज संपन्न किया जा रहा है।मैं यहां के अधिवक्ताओं को आश्वस्त करना चाहता हूं कि डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय से जैसे ही क्लीन चिट मिलेगी तत्काल इसका शिलान्यास करके इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया जाएगा।

अब चंदौली जिला आकांक्षी जिला या याचना करने वाला जिला नहीं रहेगा।बल्कि चंदौली जिला बहुत जल्द विकसित और लोगों को रोजगार देने वाला जिला बनेगा।यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है।यहां पर नौगढ़ तहसील के आवासीय/अनवासीय भवन का भी आज उद्घाटन हुआ है।जनपद बने हुए 27 साल होने जा रहे हैं पर आज तक यहां आवासीय अनावसीय भवन नहीं थे।यह डबल इंजन की सरकार है मोदी जी के नेतृत्व में मोदी जी की शत प्रतिशत गारंटी का आश्वासन देने के लिए आज जनपद चंदौली में मैं आया हूं ।

कोई सोचता था कि कभी चंदौली में भी अपना मेडिकल कॉलेज होगा। आज आपका अपना मेडिकल कॉलेज है।सबको मेरी बधाई।यह मेडिकल कॉलेज बाबा कीनाराम के नाम से है।बाबा कीनाराम आध्यात्मिक विभूति थे।उन्होंने अपनी साधना से अपनी सिद्धि से लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।उन्होंने बिना भेदभाव के समाज के हर तबके के लोगों को नया जीवन दिया।जीवन जीने की नई प्रेरणा दी।चंदौली अध्यात्म की दृष्टि से एक समृद्धि जिला है। ईश्वर की कृपा इस रूप में है कि यह खाद्यान्न उत्पादन में नंबर एक है।यहां साधना को सिद्धि में बदलने में देर नहीं लगती।बाबा कीनाराम के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए डबल इंजन की सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा कीनाराम घोषित किया है।मेडिकल कॉलेज पूरी तरह बनकर तैयार है।इस मेडिकल कॉलेज से यहां की जनता को ही नहीं अपितु पड़ोसी राज्य बिहार की जनता को भी लाभ मिलेगा।

दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है यहां सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है और संस्कृत की समृद्धि भी हो रही है।भारत आज दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है।मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में यह तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी।उन्होंने कहा कि यह सरकार बोलती कम है और परिणाम अधिक देती है। मोदी जी ने कहा था कि आजादी के अमृत महोत्सव में गुलामी के संकेतों को समाप्त करेंगे और विरासत का का सम्मान करते हुए विरासत को विकास के साथ जोड़ेंगे।इस क्रम में उन्होंने काशी में काशी विश्वनाथ धाम एवं अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कराया।आज जनपद नए तरीके से अपनी पहचान बना रहा है।आज यहां मेडिकल कॉलेज, टू लेन, फोर लेन सड़के साथ ही दीनदयाल उपाध्याय स्मारक का निर्माण हुआ है। आज जो कुछ भी हो रहा है वह डबल इंजन की सरकार का ही परिणाम है। चंदौली अब आकांक्षात्मक जनपद नहीं रहेगा यह विकसित जनपद बनेगा।

चंदौली अब हाथ नहीं फैलाएगा। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में चंदौली में 2300 करोड़ की परियोजनाओं का एम ओ यू किया गया अब यहां उद्योग लग रहे हैं।यह खाद्यान्न उत्पादन में नंबर एक और साथ ही उद्योग में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। चंदौली विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित उत्तर प्रदेश का विकसित जिला बनेगा।चंदौली विकसित जनपद बनकर सबके लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने जनपद वासियों को होली पर्व की अग्रिम बधाई प्रेषित की।केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री तथा चंदौली के सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय जनता की पीड़ा को न केवल समझते हैं बल्कि उससे जुड़ भी जाते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर पांडेय द्वारा जनता की सेवा करने के लिए ऐसी उत्सुकता है कि वह दिन-रात अपने सोने जागने खाने पीने का भी ध्यान नहीं रखते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आधी रात को ही वह हमको फोन कर देते हैं कभी एकदम सुबह ही फोन कर देते हैं और पूछने पर जनपद की जनता का कोई न कोई समस्या बताते हैं। जिसे पता चलता है कि एक जनप्रिय नेता और जनता की सेवा करने वाला नेता अपने लिए नहीं सोचता बल्कि वह अपने लोगों के लिए अपनी जनता के लिए अपना हर समय न्योछावर कर देता है।

इस दौरान डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद कहा तथा कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत की संकल्प को पूरा करने के लिए चंदौली की जनता बेताब है।डबल इंजन की सरकार में चंदौली बहुत जल्द विकसित जिला बनकर उभरेगा और चंदौली न केवल अपने जिले बल्कि प्रदेश तथा देश का भी अनाज के माध्यम से पेट भरने का काम करता है।और उद्योग के क्षेत्र में भी हम तेजी से तरक्की कर रहे हैं और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम बहुत जल्द विकसित जनपद बनकर दिखाएंगे इस दौरान मंच पर उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री अनिल राजभर राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह राज सभा सांसद साधना सिंह पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल सैयदराजा विधायक सुशील सिंह चकिया विधायक कैलाश आचार्य जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, अम्बरीष सिंह भोला संजय पांडे सूर्यमुनी तिवारी डा के एन पांडेय एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Chandauli News: सैयदराज विधायक शुशील सिंह ने उठाई मांग
Chandauli News: सैयदराजा के विधायक शुशील सिंह ने अपने वक्तव्य में मुख्यमंत्री के सामने धानापुर में तहसील बनाने की बात कही।और सैयदराजा विधानसभा की बात करते हुए कहे की डेढ़ सौ साल पहले इसका नाम शिवाजी नगर था जिसके बदल कर पुनः उसके पुराने नाम रखने की बात कही।
