Home खेल उद्घाटन मैच में धानापुर ने रामगढ़ को 2-0 से हरा किया अगले...

उद्घाटन मैच में धानापुर ने रामगढ़ को 2-0 से हरा किया अगले चक्र में प्रवेश

फोटो मचासिन पूर्व भाजपा विधायक साधना सिंह

Chandauli news चहनियां।टांडाकला के श्री सरस्वती इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ रविवार की शाम को हुआ। उद्घाटन मैच धानापुर व रामगढ़ के बीच हुआ। जिसमें धानापुर की टीम रामगढ़ को 2-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।प्रतियोगिता का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की पूर्व विधायक साधना सिंह ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके फुटबॉल पर किक मारते हुए किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्ति के बाद ग्राउंड पर उपस्थित दोनों टीमों के साथ सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। इस दौरान भारत माँ के जयघोष से पूरा मैदान गुंजायमान हो उठा। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक साधना सिंह ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा नीत सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए लगातार अच्छे नीतियों के साथ प्रयास कर रही है। उपस्थित लोगों द्वारा खेल मैदान बनवाने की मांग पर उन्होंने अपने अच्छे दिन की वापसी होने पर उक्त मांग पूरा करने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान मुख्य रूप से पलिया प्रधान प्रतिनिधि प्रिंस सिंह, अमित सिंह सोनू, अमरेश मौर्य प्रधान, अनिल यादव, धर्मेंद्र कुमार, सतीश जायसवाल, विनय जायसवाल, विनोद प्रजापति, टी डी वर्मन, गुलाब सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here