पीड़ित दुबे परिवार को आर्थिक सहायता के साथ करेंगे यथा संभव मदद–डा के एन पांडेय
चंदौली।शनिवार को चन्दौली ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि मंडल देवरिया पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने सत्यप्रकाश दुबे के बेटे देवेश से मुलाकात कर आर्थिक सहायता करते हुए भविष्य में हर प्रकार की सहायता का भरोसा दिलाया।बता दें कि देवरिया रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर निवासी सत्यप्रकाश दूबे व उनके परिवार के पांच सदस्यों की विगत दिनों निर्गम हत्या कर दी गई थी जिससे पूरे प्रदेश में देवरिया की चर्चा ने जोर पकड़ लिया था। शनिवार को सत्यप्रकाश दुबे के पुत्र देवेश से चंदौली ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल देवरिया में मिला व देवरिया नरसंहार में मारे गए ब्राह्मण समाज के मृतकों को श्रद्धांजली अर्पित करके आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर डॉ केएन पांडेय ने कहा कि जिस तरह की बर्बरता दुबे परिवार के साथ हुई है उसे सभ्य समाज कभी स्वीकार नहीं कर सकता। हम इस षड्यंत्रकारी घटना की घोर निंदा करते हैं।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि हम सभी समाज के लोग आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। पूरा समाज परिवार के साथ पूरी तरह से सदैव तत्तपरता के साथ खड़ा है। सरकार ऐसे मामलों में गंभीर है जल्द ही न्याय मिलेगा ऐसा हमें विश्वास है। प्रतिनिधिमंडल ने सत्यप्रकाश दूबे के पुत्र देवेश को विश्वास दिलाया कि न्याय जल्द मिलेगा, हम सब आपके इस लड़ाई में आपके साथ है जहां तक संभव होगा वहां तक लड़ाई लड़ी जायेगी। इस दौरान सूर्यमुनी तिवारी, संजय पाण्डेय, डॉ के एन पाण्डेय, जितेंद्र पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, प्रमोद तिवारी, कुंज बिहारी पाण्डेय, विकास पाण्डेय, अजीत पाठक, मोनू पाण्डेय,सूर्यमुनी तिवारी,सतीश दूबे, मधुकर उपाध्याय सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहे।