Home अपराध दीनदयाल उपाध्याय नगर में उमड़ा ब्राह्मणों का जन सैलाब

दीनदयाल उपाध्याय नगर में उमड़ा ब्राह्मणों का जन सैलाब

कैंडल मार्च निकाल देवरिया में मृत दुबे परिवार को दी श्रद्धांजलि

चंदौली। दीनदयालनगर। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में देवरिया में हुए नरसंहार में मृत दुबे परिवार को श्रद्धांजलि देने के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए ब्राह्मणों ने एक निजी लान से एकत्र होकर सुभाष पार्क तक कैंडल मार्च निकाल कर स्व रामप्रकाश दुबे सहित परिवार के मरे हुए लोगो की आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की।पिछले दिनों हुए देवरिया में एक ही परिवार के पांच लोगो की निर्मम हत्या को लेकर ब्राह्मणों ने रोष व्याप्त किया और कहा की इस तरह की घटना बिल्कुल बर्दास्त नही की जाएगी। बीते दिनों देवरिया में हुए नरसंहार का विरोध करने के लिए ब्राह्मण समाज के लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित एक निजी लान में इकट्ठा होकर हुंकार भरी गौरतलब हो की देवरिया के रुद्रपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी इसके बाद से ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है पूरे प्रदेश में विभिन्न जगहों पर आंदोलन प्रदर्शन व सभाएं हो रही हैं। ऐसा ही एक आयोजन जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित संगम लाल में किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों की संख्या में ब्राह्मणों ने दुबे परिवार के लोगों की हत्या पर शोक व्यक्त किया तथा आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की इसके बाद लामबंद हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया निजि लान से कैंडल मार्च शुरू होकर लाल बहादुर शास्त्री पार्क तक पहुंचा ब्राह्मणों की हजारों की संख्या में उपस्थित से पूरा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भर गया सड़कों पर केवल हाथों में मोबाइल का फ्लैश जलाए हुए ब्राह्मणों का एक बड़ा जन सैलाब दिख रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here