चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला निवासी मनोज पाण्डेय का 14 वर्षीय बालक निखिल पाण्डेय चहनियां से बलुआ जाते समय राधे की मड़ई गाँव के सामने सड़क पर स्थित विद्युत पोल से टकराकर गंभीर रुप से घायल हो गया। रास्ते से जा रहे मुहम्मदपुर रामगढ़ के पूर्व प्रधान बलवंत यादव ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। घायल की गंभीर अवस्था को देखकर डॉक्टरों ने इलाज के लिए आगे के लिए रेफर कर दिया।