Home चंदौली मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कल!बीडीओ ने आवेदन पात्रता की जांच

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कल!बीडीओ ने आवेदन पात्रता की जांच

फोटो: सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर सामुहिक विवाह के आवेदन

Chandauli News: बलिया जनपद में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में हुई बड़े पैमाने पर हुई लापरवाही और कार्रवाई को लेकर विभागीय अधिकारी अलर्ट है। सोमवार को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह के लिये ऑनलाइन किये गये आवेदनों की जांच पड़ताल किया गया। इस दौरान कुल 83 आवेदनकर्ताओं में 15 अपात्र कर दिया गया। आगामी 14 फरवरी को सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह समारोह है।

आवेदक की जांच करते हुए ब्लाक के अधिकारी/कर्मचारी


शासन की ओर से मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में सकलडीहा ब्लॉक में बुधवार को सामुहिक विवाह होना है। विवाह के लिये विकास खंड के विभिन्न गांव से कुल 83 आवेदन ऑन लाइन प्राप्त हुआ है। विकास खंड प्रशासन की ओर से सभी आवेदनकर्ताओं को लड़का लड़की पथ को बुलाकर अभिलेख के साथ उम्र, जाति, निवास और आधार सहित अन्य अभिलेखों का गहनता से जांच टीम द्वारा किया गया। जिसमें पांच आवेदन कर्ताओं ने शादी करने से मना कर दिया। चार आवेदनकर्ता की पूर्व में शाही होगयी थी। दो लड़की पक्ष और चार लड़के पक्ष का उम्र कम होने पर अपात्र कर दिया गया। इस बाबत बीडीओ केके सिंह ने बताया कि विवाह के लिये किये गये आवेदन पत्रों की जांच किया गया। जिसमें पन्द्रह अपात्र पाये गये। शेष की शादी से पूर्व एक बार फिर जांच कराया जायेगा। जांच टीम में एडीओ आईएसबी हवलदार यादव, एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता,बीओ डीवीडी रजनीश पांडेय,पटल सहायक विजय कुमार आदि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here