Chandauli News: मौर्य समाज की एक पत्रकार वार्ता कैंप कार्यालय सकलडीहा पर हुई जिसमें युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 1 जून को होने वाले मतदान के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व महामंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे को समर्थन का ऐलान किया मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ता यमुना मौर्य ने कहा की चंदौली जनपद के लगभग 500 मौर्य समाज के कार्यकर्ता डॉ महेंद्र नाथ पांडे के चुनाव में अपनी भागीदारी करेंगे और हमारा लक्ष्य की उनको एक लाख वोटो से हम चंदौली जनपद की तीन विधानसभा से बढ़त बनाकर के भेजें मोर्चा के संयोजक शैलेंद्र पांडे ने बताया की चंदौली जनपद मौर्या समाज का सभी छात्र महाविद्यालय इंटर कॉलेज तथा युवा छात्र नौजवान काशी हिंदू विश्वविद्यालयके पूर्व महामंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे को विकास के नाम पर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर के चलने के लिए खड़ा है और आने वाले समय में चंदौली के विकास के लिए डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे को तीसरी बार सांसद बनना बहुत आवश्यक है। सकलडीहा पीजी कॉलेज से जुड़े हुए सभी राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर के चुनाव की कमान संभाल ली गई है मोर्चा कार्यकर्ताओं मे प्रमुख रूप से यमुना मौर्य विवेक मौर्य नंदनपाल विनय मौर्य राधेश्याम मौर्य अंकित मौर्य गुलशन चौरसिया विनीत मौर्य गोविंद गुप्ता रिंकू कनौजिया राकेश पाल मनीष गुप्ता विनोद गुप्ता अमित गुप्ता सुरेश प्रजापति डॉ आर मौर्य कमलेश विश्वकर्मा तोहिद अहमद अनीश अकील अहमद राघव खान सुरेश कुमार चौहान आदि प्रमुख रूप से थे।