Home चंदौली Chandauli News: मतदाता-जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

Chandauli News: मतदाता-जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

Chandauli News: मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी(जिलाधिकारी) निखिल टी. फुंडे के निर्देशानुसार आज एडुलीडर ग्रुप चंदौली सचिन कुमार सिंह द्वारा न्याय पंचायत नादी निधौरा में कंपोजिट विद्यालय नादी के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मतदाता शपथ के साथ की गई जिसमें दिलशाद अहमद, छबील सिंह यादव, अशोक कुमार यादव, इंचार्ज प्रधानाध्यापक नदी संध्या यादव,शिव व्रत सिंह यादव रसोईया संघ जिला अध्यक्ष आदि द्वारा रैली को गांव में पंचायत भवन नादी तक ले जाया गया जिसमे बच्चों द्वारा # पहले मतदान फिर जलपान # स्लोगन के द्वारा पहले मतदान पर बल दिया गया।इसके साथ ही गांव व बच्चों द्वारा शपथ लिया गया।कार्यक्रम का संचालन एडुलीडर ग्रुप के जिला संयोजक सचिन कुमार सिंह द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here