Chandauli News:शनिवार को चंदौली सदर तहसील परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जनपद न्यायाधीश, अपर जिलाधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक की उपस्तिथि में हुआ। जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह के द्वारा दीप प्रज्दलित करके कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसमें राकेश धर दूबे प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, विनय कुमार सिंह- ।।। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, राम बाबू यादव न्यायाधीश (एस.सी/एस.टी. एक्ट) विकास वर्मा, दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली आदि उपस्थित थे। बता दें की लोक अदालत में सभी शमनीय वादों का निस्तारण किया जाता है। आज के आयोजित लोक अदालत में हजारों राजस्व, परिवार वाद, बैंको के लेनदेन, परिवहन चालान, जल व बिजली बिल आदि का निस्तारण किया गया। बता दें की लोक अदालत में निपटारा कराए गए वादों पर दोबारा किसी दूसरे न्यायलय में अपील नहीं किया जा सकता।
इन न्यायलय में हुआ निपटारा
राकेश धर दूबे प्रधान न्यायाधीश / परिवार न्यायालय चन्दौली द्वारा कुल 52 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 21 जोड़े साथ भेजे गये तथा समझौता राशि इक्कीस लाख तिरासी हजार रूपया दिलाया गया।
अशोक कुमार सिंह यादव, पिठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली, द्वारा कुल 9 एम.ए.सी.टी. वादों का निस्तारण कर रूपये उनहत्तर लाख नब्बे हजार का प्रतिकर दिलाया गया।
विनय कुमार सिंह -।।। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली द्वारा कुल दो इजराय निस्तारण कर रूपया तीस हजार का समझौता राशि दिलाया गया।
ऐसे ही अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) द्वारा कुल 5 वाद का निस्तारण किया गया।
परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कुल 464 विद्युत वादों का निस्तारण किया गया।
ऐसे ही अन्य तमाम वादों का निस्तारण किया गया।