Chandauli News: चकिया के लतीफशाह बीयर के नीचे कुंड मे इन दिनो अवैध तरीक़े से मछली मारने का मामला प्रकाश मे आया है। बताते चलें कि उक्त कुंड में मछली पकड़ने आदि पर रोक है लेकिन विभागीय भ्रष्टाचारियों की सह पर अवैध कारोबार चल रहा है। सुत्रो के अनुसार अवैध तरीका से मछली मारने का कार्य सिचाई बिभाग के संरक्षण मे तेजी से चल रहा है। स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की मछली के कारोबारियों के द्वारा मछली को कुंड मे डालकर उन्हें बडा किया जाता है और मछलियों को बडा होते ही उन्हें उंचे दामो पर बेच दिया जाता है। बताया जा रहा है कि मछली के कारोबारियों के द्वारा देर रात होते जाल डालकर मछली मारने का कार्य हो जाता है और कुंड मे पतले पतले बास कुंड मे डाल दिया जाता है जिससे राहगीरों को मछली पालन की जानकारी नही हो पाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार अगर किसी ग्रामीण या अन्य कोई व्यक्ति कुंड मे मछली मारने का प्रयास करता है तो अवैध तरीका से मारने वाले लोग मछली नही मारने देते है तथा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सुत्रो के अनुसार सिचांई बिभाग के कुछ लोगो को अवैध तरीका से मछली मारने वालो की तरफ से कुछ रकम पहुंच जांती है जिससे अवैध तरीका से मछली पालन का धंधा चल रहा है और सिचांई बिभाग के अधिकारी कोई कार्यवाही नही करते है। अवैध रुप से मछली मारने वाले लोगों के उपर बिभाग का हाथ होने से कार्यवाही नही हो पा रही है तथा अवैध तरीका से मछली का कारोबार सिचाई बिभाग के संरक्षण मे चल रहा है।
