Home चंदौली Chandauli News: भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए भरा गया पर्चा!तीस से अधिक...

Chandauli News: भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए भरा गया पर्चा!तीस से अधिक कार्यकर्ताओं ने भरे गए पर्चे

साभार– सोशल मीडिया

Chandauli News: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के उम्मीदवारी के लिए आज पार्टी कार्यालय चंदौली में पर्चे भरे गए।मिली जानकारी के अनुसार छत्तीस पर्चे भरे गए है।वही प्रांत अध्यक्ष के लिये भी दस पर्चे भरे गए।बीते दिनों हुए मंडल अध्यक्ष के घोषणा के बाद नए जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम चल रहा था की अबकी बार भाजपा किसे जिलाध्यक्ष बनाती है।इसी बीच आज के पर्चे भरने के समय से ही कार्यालय से लगाकर चट्टी चौराहों तक काफी चहल पहल बना रहा।वैसे तो मौसम ठंडी का है लेकिन कार्यकर्ताओं में जोश और गर्मी नए अध्यक्ष के लिए बनी रही।अब देखना है की पार्टी किसे जिलाध्यक्ष बनाती है।भाजपा मंडल अध्यक्षों में अबकी बार ओबीसी की जाती की बहुलता दिखा कर विपक्ष के पीड़ीए को साधने की पुरजोर कोशिश की है।अब देखना है की भाजपा जिलाध्यक्ष किसे बनाती है।सूत्रों की माने तो भाजपा द्वारा अबकी बार किसी ब्राह्मण चेहरे को जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है।वही जिलाध्यक्ष के लिए छः पर्चे ब्राह्मण कार्यकर्ताओं ने भी भरे है।वैसे भी भाजपा पार्टी के फैसलों का पूर्वानुमान लगाना असंभव है भाजपा ने पूर्व में भी बहुत सारे कवायदो चर्चाओं से अलग हट कर काम किया है।आगामी विधान सभा चुनाव नजदीक है जिसे ध्यान में रखते हुए भाजपा अपना पूरा ध्यान पार्टी को मजबूत बनाने के साथ उन विधान सभा सीटों पर भी नजर रखी है जहा से भाजपा ने अभी तक एक बार भी विधायक नहीं बना पाया है।

मण्डल अध्यक्ष बनने का टूटा सपना

सकलडीहा।पूर्व दिनों में हुए मंडल अध्यक्ष की घोषणा के दौरान मंडल अध्यक्ष के लिए पर्चा भरे एक कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष ना बनाए जाने का दुख अभी भी चेहरे पर साफ दिख रहा है। करीबी ने नाम न बताने के शर्त पर बताया कि मंडल अध्यक्ष की उम्मीद पर पानी फिरने के बाद से मन ही मन बहुत नाराज चल रहे है उनकी राजनीति महत्वाकांक्षा को काफी चोट लगी है।अध्यक्ष जी कहे जाने का सपना टूटने के बाद इन दिनों अपने प्रतिष्ठान पर बैठ खुद को सांत्वना दे रहे है और पार्टी द्वारा खुद के लिए मान मनावन के लिए रणनीति तैयार कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here