Chandauli News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैक्सवेल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज कॉलेज जगदीससराय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से महिलाओं को जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में भाजपा नेता डा कृष्णानंद पांडेय ने कहा की आज नारी शक्ति देश के सर्वोच्च पद है।नारियों को अबला समझने वाले कुंठित मानसिकता के लिए ये उदाहरण है महिला चंद्रमा तक पहुंच चुकी है भारत में सिपाही से ले कर मजिस्ट्रेट तक महिलाओं की भूमिका सराहनीय है।देश के विकास में महिलाओं की भूमिका अग्रणी रही है। हमारे संस्कृति में महिलाओं को देवी शक्ति(ताकत) का रूप माना जाता है और उनके प्रति सम्मान रखना हम सभी का कर्तव्य है। अवसर पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर नंदिता पांडे कार्यक्रम में डॉक्टर आकांक्षा पांडे सारिका दुबे प्रिंसिपल डॉक्टर आर प्रमिला डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे राजेंद्र तिवारी शंभू नाथ गौरव जी सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।