Home चंदौली Chandauli News: अघोराचार्य राजेश्वर राम बुढ़ऊ बाबा का मनाया गया जन्मोत्सव

Chandauli News: अघोराचार्य राजेश्वर राम बुढ़ऊ बाबा का मनाया गया जन्मोत्सव

जन्मोत्सव मनाते हुए मौजूद लोग

Chandauli News: सोमवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महुअर कला स्थित अघोराचार्य राजेश्वर राम बुढ़ऊ बाबा का 118वां जन्मोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। अलसुबह सोहर गीत,रामायणगान,भजन कीर्तन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। साथ ही अभेद आश्रम के चंद्रशेखर बाबा ने अघोरानाम संकीर्तन से सभी भक्तों का मन मोह लिया। सायं कालीन में मिथिलेश विश्वकर्मा और कलाकार साथियों द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया तत्पश्चात महाप्रसाद भी वितरित किया गया। यह कार्यक्रम अघोरपीठ के व्यवस्थापक अरुण सिंह की देखरेख में किया गया।इस दौरान मुख्य रूप से मेजर अशोक सिंह,विजय सिंह,संतोष सिंह,रामदुलारे सिंह,हितेश सिंह,मयंक सिंह,मिथिलेश पांडेय,आशीष रघुवंशी,गरीब यादव,भोनू तिवारी,पंकज पांडेय और सभी ग्रामीण भक्तगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here