Home चंदौली महिला भूमिहार समाज नव्या क्लब की तरफ से जरूरत मंद को हुआ...

महिला भूमिहार समाज नव्या क्लब की तरफ से जरूरत मंद को हुआ कंबल बितरण

वाराणसी। ठंड को देखते हुए शहर के मलिन बस्ती ग्राम सभा डाफी नारायणपुर बनवासी बस्ती, नुआव बाईपास रोड दलित बस्ती. दुर्गा कुंड और वृद्धाश्रम में ठंड से बचने के लिए महिला भूमिहार समाज (नव्या क्लब) की तरफ से कंबल व शाल वितरण किया गया। कंबल वितरण के दौरान डा अनुपमा राय ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद हम सभी को करना चाहिए उन्होंने कहा कि भूमिहार समाज की महिलाओ ने मानव धर्म से प्रेरित होकर यह निश्चय किया कि जितना हो सकेगा हम सभी मिलकर जरूरतमंद को सदैव मदद करते रहेगे।महादलित टोलों में जाकर भी कंबल वितरण किया जाएगा जिसे आस पास के गरीबों को ठंड से लड़ने में मदद मिले।भूमिहार समाज की महिलाओ की जागरूकता को देखते हुए लोगों द्वारा सराहनीय कदम बताया जा रहा है।कंबल वितरण के मौके पर डां अनुपमा राय डां राजलक्षमी राय
शुभ्रा सिंह अमिता राय,प्राची राय वंदना सिंह सौम्या प्रियंका राय प्रज्ञा सिंह डॉक्टर राजलक्ष्मी राय: अंकिता सिंह सोनिया मंजूगीता राय अंकिता आदि मौजूद थी।कंबल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला भूमिहार समाज के योगदान के साथ अभिषेक सिंह आदि का विशेष योगदान रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here