Home चकिया पूर्व विधायक साधना सिंह को भाजपा ने बनाया राज्यसभा सांसद प्रत्याशी

पूर्व विधायक साधना सिंह को भाजपा ने बनाया राज्यसभा सांसद प्रत्याशी

Chandauli News: देश में इस समय राजनीतिक माहौल दिखाई दे रहा है। लोकसभा के चुनाव बिल्कुल नजदीक है इस दौरान राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सांसद पद के उम्मीदवार के तौर पर चंदौली जनपद के तत्कालीन मुगलसराय व वर्तमान पीडीडीयू नगर विधानसभा की पूर्व विधायक साधना सिंह की घोषणा की है।

पूर्व विधायक साधना सिंह के राज्यसभा सांसद पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद से ही समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। बता दें कि 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुगलसराय विधानसभा सीट से भाजपा से विधायक उम्मीदवार के तौर पर पहली बार चुनाव लड़ रही साधना सिंह ने भारी अंतर से चुनाव अपने नाम किया। इसके बाद से ही क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रही लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में साधना सिंह का सिटिंग विधायक होने के बाद भी टिकट कट गया। जिसके बाद उनके समर्थकों ने पार्टी और चंदौली सांसद तथा केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे के खिलाफ बागी तेवर दिखाये। कुछ जगहों पर जिंदाबाद मुर्दाबाद के नारे भी लगे, लेकिन तमाम मानमनौव्वल के बाद साधना ने बागी होकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया तथा नाराजगी ही सही लेकिन पार्टी के कामों में जुटी रही। 2022 के चुनाव में साधना सिंह की जगह मुगलसराय विधानसभा से रमेश जायसवाल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया और रमेश जायसवाल चुनाव जीतकर पार्टी का विश्वास जीत लिया। तब से ही राजनीतिक सक्रियता दिखाते हुए साधना सिंह चंदौली लोकसभा सीट पर भी अपनी दावेदारी पेश कर रही थी तथा क्षेत्र में लगातार सक्रिय दिखाई दे रही थी। लेकिन भाजपा ने राज्यसभा से उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित करके फिर से लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है। सूत्रों की माने तो साधना का राज्यसभा सांसद चुना जाना भी लगभग तय ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here