सकलडीहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा की मीटिंग हाल में आज आशा कर्मियों को टीबी रोग के बारे में जानकारी दी गई सैकड़ो की संख्या में मौजूद आशा कर्मियों को टीबी के चंदौली ब्रांड एंबेसडर संजय प्रसाद जायसवाल के द्वारा लोगों के लिए जागरुकता एवं सावधानियां बताई गई। आशा कर्मियों को टीबी के लक्षण और उसके प्रति सावधानियों को बताया गया।और बताया गया की अपने आस पास के क्षेत्रों में टीबी से संक्रमित व्यक्तियों महिलाओ को अपने नजदीकी स्वास्थ केंद्र पर ले जाये और टीबी जैसे खतरनाक रोगों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करे।टीबी से बचाव व उपचार से संबंधित सभी जानकारियां दी गयी। जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस टी एस अशोक कुमार, डॉ आर के राय, संजय प्रसाद जायसवाल सहित सौकड़ों की संख्या में आशा कर्मी मौजूद रही।