Home अपराध 6 वर्षीय मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

6 वर्षीय मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

बबुरी। बबुरी थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने मुखबिर की सूचना पर लेवा तिराहे से दुष्कर्म के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आया था।जिसमे थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक ने 6 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर दिया।बालक अपने घर के आस पास खेल रहा था तभी आरोपी ने बहला फुसलाकर बालक को सुनसान जगह पर ले गया जहा उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।जब रोता हुआ बालक अपने घर पहुंचा तो पूछने पर आपबीती अपने घरवालों को बताया तो सब अवाक रह गए और तुरंत बबुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया।वही पुलिस ने मामले की जांचोपरांत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के तलास में लगी हुई थी।जिसे मुखबीरो के सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here