Home चंदौली महेंद्रनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में विकास की लम्बी रेखा खींची जा रही...

महेंद्रनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में विकास की लम्बी रेखा खींची जा रही है- सूर्यमुनी

सकलडीहा। विकास खण्ड के बहरवानी गांव में चलो चंदौली ग्राम चौपाल प्रशासन आपके द्वार जन संपर्क जन चौपाल अभियान के तहत भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या को सुना व सरकार के उपलब्धियों को गिनाया।जन चौपाल की शुरुवात भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने फीता काट कर किया।इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने खाद्य रसद विभाग, पंचायत विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, बेसिक शिक्षा विभाग, पशुधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, एनआरएलएम विभाग सहित अन्य विभागों के स्टालों का अवलोकन करके दो बच्चों का अन्नप्राशन व दो महिलाओं का गोद भराई किया । भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने डिजिटल पेमेंट करके हरिओम स्वयं सहायता समूह कटसिल से दरी खरीदे।भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि देश में मोदी जी व प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में रोजगार के नए अवसर आ रहे हैं भाजपा सरकार ने कोरोना काल से लेकर अब तक लोककल्याण के लिए निशुल्क राशन वितरण का काम कर रही है आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपए तक निशुल्क इलाज, जनपद चंदौली में केंद्रीय मंत्री व सांसद चंदौली डाॅ महेंद्रनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में विकास की लम्बी रेखा खींची जा रही है मटकुट्टा रेलवे ओवरब्रिज, चंदौली ओवरब्रिज, चंदौली का मेडिकल कॉलेज, चंदौली सैदपुर रोड एवं अन्य ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सकलडीहा अरुण पाण्डेय,के के सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय , रामसुंदर चौहान, ग्राम प्रधान जयप्रकाश चौहान, सत्यप्रकाश यादव, सुभाष यादव, महेश सोनकर, छेदी चौहान, मंजू देवी, अबू सोएबा, सुनैना देवी, पूनम देवी, ग्राम सचिव संजय यादव, शमशेर चौहान , विजय यादव, सतीश दूबे, मोनू पाण्डेय, विनय तिवारी, सकिला सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here