चहनियां। महुअरकलां स्थित राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सोमवार को तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारम्भ हुआ। कैम्प की शुरुआत प्रिंसिपल बृजेश सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व धूप दीप प्रज्जवलित करके किया। समर कैंप के पहले दिन आज वाद – विवाद प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, क्राफ्ट प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। मेहंदी प्रतियोगिता में साक्षी सिंह, निधि प्रथम, द्वितीय काजल पाल, शिवांगी, तृतीय अंशुला, श्वेता, अमृता मौर्या विजयी रहे। वाद – विवाद प्रतियोगिता में शिवम् गुप्ता, उत्कर्ष प्रताप सिंह अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय सुशांक वर्मा, सात्विक सिंह और तृतीय कृष्णा, विनीत कुमार विजयी घोषित किये गए। चित्रकला प्रतियोगिता में उर्वशी मोदनवाल, आराध्या, आयुष, प्रियांशु अपनी कक्षाओं में प्रथम, इशिका विश्वकर्मा, अनन्या सिंह, अभिषेक, रिंकी द्वितीय व देवांश तिवारी, कशिश सिंह, काशिका, आर्यन तृतीय स्थान पर रहे। क्राफ्ट प्रतियोगिता में यश बरनवाल, रुक्मणि भाग्यश्री अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय परिधि, जान्हवी, प्रियंका जबकि साक्षी, हर्ष सिंह, त्रिदेव तृतीय स्थान पर रहे। सूरज शर्मा, प्रशांत शर्मा, देवेंद्र प्रताप त्रिपाठी, मनीष तिवारी, अंकिता मिश्रा, शालू सिंह, सपना तिवारी, संदीप मिश्रा, प्रिंस उपाध्याय, मुन्ना गुप्ता,अभिमन्यु शर्मा, योगेश मिश्रा, विपिन तिवारी, नेहा उपाध्याय, सुनीता कुमारी, इंडिका पाला, प्रज्ञा यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहकर सभी बच्चों को उनके एक्टिविटी में सहयोग किया।