Home चंदौली कब तक चलेगा यूं ही मौत का खेल…?

कब तक चलेगा यूं ही मौत का खेल…?

सकलडीहा ।कस्बा सकलडीहा सघन तिराहे पर ओवरलोड बोगा ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार के निचला हिस्से बुरी तरह से घायल हो गया,दर्द से तड़प रहे घायल के दर्द को बया नहीं किया जा सकता।,सड़को पर अश्लील गाना बजाते हुए कम उम्र के अप्रशिक्षित बोगा ड्राइवर मानो मौत के सौदार बने दौड़ रहे है।आज घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचित कर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के लाख कवायद के बावजूद भी ओवरलोड बालू बोगा ट्रैक्टरों का आवागमन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके कारण अब तक दर्जनों मौतें हो चुकी हैं। इसके बावजूद भी जिला प्रशासन पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं ।जानकारी के अनुसार चंद्रमा त्यागी की पत्नी किरण देवी एनम का कोर्स जिला मुख्यालय से कर रही हैं वही पत्नी का कागजात पहुंचा कर वापस घर बलुआ थाना अंतर्गत ग्राम सभा चकई लौट रहा था कि सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत कस्बा सकलडीहा के सघन तिराहे पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से शरीर का निचला हिस्सा जान पसली पूरी तरह से चोटिल हो गया वहीं शरीर के अंदरूनी भाग बाहर दिखाई देने लगे वही आनन-फानन में आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल पहुंचा कर ट्रैक्टर व चालक को पुलिस ने हिरासत मैं ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया जा रहा है कि बिना नंबर की ट्रैक्टर वही कम उम्र का लड़का ट्रैक्टर को चला रहा था घायल व्यक्ति के दो बच्चे हैं जिसमें बड़ी बेटी 10 वर्ष आर्य छोटा लड़का थामा आर्यन है परिवार को सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया वही पिता बिरजू राम दहाड़ मार कर रोने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here