Chandauli News: चहनिया। नादी निधौरा निवासी बीएचयू कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष लल्लन सिंह का आज वाराणसी में निधन हो गया। ललन सिंह कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष भी रहे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के काफी करीबी रहे। लल्लन सिंह चहनिया क्षेत्र के एक समाजसेवी के रूप में उन्होंने बहुत ही अहम भूमिका निभाई उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा रामगढ़ हुई शिक्षक की भूमिका उन्होंने धानापुर ब्लाक में निभाई वही धानापुर ब्लाक में निभाई। हरिशचंद्र पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर गया सिंह को भी उन्होंन पढ़ाया हिंदी और अंग्रेजी जैसे विषयों में शोध की उपाधि प्राप्त करने वाले डॉक्टर लल्लन सिंह के गुरु काशी विद्यापीठ के पूर्व कुलपति डा त्रिभुवन नारायण सिंह रहे। वही फिर वाराणसी चले गए और वही काशी हिंदू विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रहे आज सुबह निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में अशोक की लहर दौड़ गई 1 अप्रैल 1942 को सकलडीहा तहसील के नादी निधोराँ में पैदा हुए लल्लन सिंह शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे और समाज के विभिन्न प्रकल्पों में काम करने के बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली।अपने पीछे वह दो बेटियां छोड़कर के गए हैं वही उनके भतीजे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र नेता और बाबा कीनाराम मठ के संयोजक अजीत सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा की बड़े पिताजी का जाना हमारे परिवार की बहुत ही बड़ी क्षति है वही काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र नेता डॉ अरविंद शुक्ला भुवनेश्वर द्विवेदी बाबा सूबेदार सिंह भूपेंद्र सिंह रिंटू डॉक्टर वीरेंद्र सिंह आदि ने भी शोक प्रकट किया वहीं चंदौली के खंडवारी पीजी कॉलेज के संस्थापक राजेंद्र सिंह राजेंद्र पांडे धनंजय सिंह रामगढ़ के पूर्व प्रधान लल्ला सिंह शैलेंद्र पांडे कवि वरिष्ठ अधिवक्ता दरोगा सिंह अजय सिंह अशोक मिश्रा अभिमन्यु मिश्र जय श्याम त्रिपाठी आदि ने दुख प्रकट किया।