Chandauli News: सकलडीहा।युवा संघर्ष मोर्चा के द्वारा ग्राम सभा धरहरा में करवाए जा रहे सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा में आज व्यास श्री १००८ संत दास जी ने कथा में कहा की वृंदावन में भगवान के बाल लीलाओं को देखने के लिए ब्रह्मांड के देवी देवता भी वृंदावन में पहुंच जाते है और भगवान के बाल रूप का दर्शन पाते है।भगवान भोलेनाथ भी कृष्ण के बाल रूप का दर्शन करने पहुंच कर उनका दर्शन पाते है।पूर्व जन्म के पुण्य के फल स्वरूप गोपियां भगवान के साथ रासलीला करती है ।कथा में आगे व्यास जी कहते है की कृष्ण के मोहक रूप के ब्रजवासी बड़ी सरलता से पाते है क्योंकि प्रभु के दर्शन के लिए पूर्व जन्म में बहुत साधन के स्वरूप सौभाग्य मिला था ।भगवान कृष्ण को रिझाना बहुत सरल है और उनको पाने का मात्र एक साधन प्रेम है ठाकुर जी भक्तो के प्रेम के सामने हार जाते है ।कथा में आज कृष्ण लीलाओं के महात्म को सुन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए ।संत दास जी के सरस भाव की कथा सुन कर भागवत कथा के रस का पान कर रहे श्रद्धालु भाव विभोर थे।व्यास जी ने कथा के माध्यम से बताया की कलयुग में भगवान को प्राप्त करना बहुत सरल है।भगवान भाव के भूखे है उन्हे रिझाने के लिए बस नाम कीर्तन ही सबसे सरल उपाय है।वही शैलेंद्र कवि ने मीडिया को बताया की वैसाख मास में भागवत कथा रूपी अमृत पान करने का सौभाग्य मिला है।जिसे ग्राम सभा में भक्ति मय वातावरण बना रहे है।धर्म की लड़ाई को मजबूत करने तथा हिन्दू धर्म की रक्षा तथा सर्व समाज के कल्याण के लिए सप्त दिवसीय कथा का आयोजन कराया गया है।जिसका समापन और भंडारा शनिवार को किया गया है। जिसमे श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरण किया जाएगा।