Home चंदौली Chandauli News: केंद्रीय मंत्री ने जनपद के प्रथम वातानुकूलित विद्यालय का किया...

Chandauli News: केंद्रीय मंत्री ने जनपद के प्रथम वातानुकूलित विद्यालय का किया लोकार्पण

धरहरा में बोलते डा महेंद्र नाथ पांडेय

Chandauli News: गुरुवार को सकलडीहा  विकास क्षेत्र के धरहरा गांव में पहुंचे केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व चंदौली सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने जनपद में बने पहले वातानुकूलित  विद्यालय का लोकार्पण किया इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने देश की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के विकास कार्यों का बखान किया।

ग्रामीणों  की मांग पर धरारा में कम्युनिटी सुलभ शौचालय देने की बात कही।बता दे की धरहरा में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एवम चंदौली सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के प्रयास से जनपद का पहला वातानुकूलित विद्यालय बन कर तैयार है जिसका लोकार्पण करते हुए डा पांडेय ने कहा की भाजपा सरकार ने ही विकास को अपना उद्देश मान कर राजनीति करती है।मैंने जब भी प्रधान मंत्री और मुख्य मंत्री से जनपद के विकास के लिए मांग की कभी निराश नहीं हुआ ।इस लिए जनपद में विकास की बयार चल रही है ।चंदौली सतत विकास व विकसित जिले के रास्ते पर अग्रसर है जनपद में सड़के उद्योग शिक्षा स्वास्थ के साथ ही साथ खेल के छेत्र में भी आमूलचूल विकास हुआ है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने लाखो के विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया।अपने वक्तव्य में ग्राम प्रधान पति अमित सिंह ने कहा की जनपद के  धरहरा में  बना प्रथम वानानुकूलित विद्यालय की पहचान प्रदेश में है। जो  की केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के  प्रेरणा  की बदौलत संभव हुआ है तथा मंत्री जी के प्रयासों से ग्राम सभा धरहरा का सर्वांगीण विकास संभव हुआ है।विशिष्ठ अतिथि सकलडीहा ब्लाक प्रमुख ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए तमाम विकास कार्यों के लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और आगामी लोक सभा चुनाव में भारी जीत के लिए शुभकामना दिया।कार्यक्रम का संचालन अमित तिवारी ने किया इस मौके  ग्राम प्रधान संघ के प्रधान तथा ग्रामवासी छेत्रवासी सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

महेंद्र नाथ पांडेय

इनसेट

बैनर पर अनिल राजभर का फोटो नही होने से जताई नाराजगी*

धरहरा में हुए लोकार्पण कार्यक्रम के बैनर पर शिवपुर विधायक राज्य मंत्री अनिल राजभर का फोटो नही होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सकलडीहा पीजी कालेज के पूर्व छात्रनेता विकास राय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा  की सकलडीहा विधान सभा के रहने वाले और चंदौली लोकसभा अन्तर्गत शिवपुर के विधायक माननीय अनिल जी का बैनर पर फोटो नही लगाया जिसे ध्यान देने की जरूरत थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here