Home चंदौली Chandauli News: ब्राह्मणों के प्रति बढ़ते अपराध बर्दास्त योग्य नहीं–समिति

Chandauli News: ब्राह्मणों के प्रति बढ़ते अपराध बर्दास्त योग्य नहीं–समिति

बैठक में समिति के कार्यकर्ता

Chandauli News: भगवान परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारियों की अति आवश्यक बैठक सकलडीहा कैंप कार्यालय पर हुई।बैठक में बिगत दो दिन पहले जनपद में ब्राह्मणों के ऊपर एक के बाद एक हो रही गुंडई मारपीट और गोली मारने की कड़ी में घटना पर गहरी चिंता एव आक्रोश व्यक्त किया गया।बैठक में भगवान परशुराम सेवा समिति ने सत्ता के मनमाने दुरपयोग से मन बढ़ो के द्वारा रात्रि 10 बजे शिवाय हॉस्पिटल में लाठी हाकी डंडों से लैस होकर घुसकर आतंक फैलाया गया यही नहीं महादेव। मेडिकल के संदीप कुमार दुबे के द्वारा रोकने पर गोलबंद हमलावर बाहर लाकर बुरी तरह पीट कर घायल कर दिए और मौके से भाग गए।पीड़ित संदीप दुबे के द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई लेकिन sho के द्वारा सुबह आने की बात कहकर टरकाया जा रहा था जो पुलिस की करवाई पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी कोई करवाई नही किया जाना बेहद असंतोष जनक है।वही पीड़ित द्वारा नाम जद एफआईआर दर्ज किया गया है।यह ब्राह्मण समुदाय पर हमला करना और पुलिस द्वारा कोई करवाई नही किया जाना सत्ता पक्ष की पैरवी को प्रदर्शित करता है।ऐसी स्थिति में आम व्यक्ति कैसे सुरक्षित महसूस करे।वही ताराजीवन पुर के कपड़ा व्यवसाई के ऊपर गोली चलाना यह सिद्ध कर दिया की कानून कमजोर,पैरवी विहीन के लिए नही बल्कि उनके लिए है जो गिरोह बन्द है और गुंडे किस्म के है।
वक्ताओ ने कहा की इन मामलों में पुलिस अधीक्षक से हम लोग मांग करते है की हॉस्पिटल में घुसे लोग को गिरफ्तार किया जाए जिनका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।वही वक्ताओं ने कहा की हॉस्पिटल में घुसे पक्ष द्वारा फर्जी एफआईआर भी दर्ज कराने का प्रयास चल रहा जो निंदनीय है। वही ज्ञान प्रकाश मिश्र के ऊपर किया गया जान लेवा हमला कानून व्यवस्था पर सीधे प्रश्न खड़ा करता है।
बैठक में मुख्य रूप से अनूप तिवारी, डबलू त्रिपाठी,अमित त्रिपाठी,आशु पाठक मिथिलेश पांडेय, करन तिवारी,नंद पाठक रवि तिवारी,सोनू उपाध्याय,संजय मिश्रा,मिथिलेश तिवारी, लैरू उपाध्याय, प्रवीण चौबे,विनोद पाठक,पंकज मिश्रा,राजेश तिवारी, देवेंद त्रिपाठी उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता सत्यमूर्ति ओझा एवम संचालन पंकज पांडेय ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here