Chandauli News: सकलडीहा।कस्बा स्थित तिराहा पर राज्य सभा सांसद साधना सिंह का भाजपा नेताओ सहित व्यापारियों ने ढोल-नगाड़े के साथ माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।भाजपा के द्वारा राज्य सभा सांसद चुने के बाद सांसद शुक्रवार को शहीदों को नमन करने धानापुर स्थित शहीद स्मारक जा रही थी। इस दौरान साधना सिंह ने अभिवादन स्वीकार करते हुए चन्दौली के विकास और हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करने की बात कही।

साधना सिंह ने कहा पार्टी ने जिस विश्वास के साथ यह दायित्व सौंपा है।उसकी पूरी निष्ठा,लगन व ईमानदारी से निर्वहन करूंगी।आपको बता दे कि मुगलसराय की पूर्व विधायक रही साधना सिंह काफी कर्मठी व जुझारू नेता मानी जाती है।2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था।फिर भी साधना सिंह ने पार्टी व सरकार की योजनाओ को लेकर लोगो के बीच रही।पार्टी ने उनके कार्य से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश से राज्य सभा का उम्मीदवार बनाया।और वह राज्य सभा सदस्य चुनी गई।आपको बता दे कि साधना सिंह उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश उपाध्यक्ष भी है।इनके सांसद निर्वाचित होने से जनपद के व्यापारियों में भी खासा उत्साह है।गगनभेदी नारों व ढोल-नगाड़ों से स्वागत करते हुए भाजपा नेताओं व व्यापारियों ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया।इस मौके पर भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता,नीरज सिंह बाला,अभिनव सिंह,सुभाष चौरसिया,विजय प्रताप सिंह,आशीष जायसवाल,श्याम बहादुर सहित भारी संख्या में भाजपा नेता,कार्यकर्ता व व्यापारी रहे।