एमएसपी पर गारंटी कानून की किसान कर रहे मांग
Chandauli News: सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर जनपद चंदौली में नेशनल हाईवे पर किसानो ने ट्रैक्टर श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर मंडल महासचिव विभूति नारायण तिवारी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के किसानों पर हो रहे अत्याचार को सरकार रोके और किसानों के लम्बित मांगों को पूरा करें। अन्यथा वाराणसी मंडल के सभी जिले (वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और गाज़ीपुर) के सभी किसान दिल्ली पहुंचने के लिए बाध्य होंगे। युवा जिला अध्यक्ष रंकज सिंह ने कहा कि किसान सरकार से सत्ता नहीं मांग रहे है किसान अपना हक (MSP कानून गारन्टी) मांग रहे है जो बिल्कुल जायज है। किसानों के मसीहा चौधरी राकेश टिकैत के अग्रिम आदेश पर पूर्वांचल के सभी किसानों के ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली की तरफ जाने वाली सड़कों पर नजर आएंगे। उपस्थित किसान महेंद्र यादव, दिलीप मौर्य, राम अवध मौर्य, मनोज यादव, जितेंद्र, सत्य प्रकाश, मोतीलाल मौर्य, वीरेंद्र ,सोनू ,राम भजन, शिव मूरत, कृष्ण कुमार, पप्पू यादव, काशी यादव आदि किसानो ने नाराजगी जताई।