Chandauli News: जनपद चंदौली के बरहनी ब्लाक अंतर्गत सबल जलालपुर गांव में लोकसभा चुनाव के पूर्व ही विरोध के स्वर उठे हैं। बता दें कि यह विरोध के स्वर समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह को लेकर हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने सपा पार्टी के प्रत्याशी को बाहरी करार देते हुए चुनाव के नतीजे पर असर पड़ने तक का मामला उठाया है। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनरत होकर पार्टी के निर्देशों का विरोध किए बिना प्रत्याशी को लेकर बवाल काटा और समाजवादी पार्टी के मुखिया से प्रत्याशी बदलने की मांग कि है।
बता दें कि सबल जलालपुर गांव में जिला सचिव सपा व ग्राम प्रधान दिनेश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम प्रदर्शनरत होकर आगामी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह का विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा के पूर्व सांसद राम किशुन यादव को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर बल दिया। कहा कि जमीनी पकड़ रखने वाले पूर्व सांसद की उपेक्षा कर सपा के मुखिया ने वीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जिससे लोकसभा चुनाव के नतीजे पर फर्क पड़ेगा। कहा की लोगों के दुखों और सुखों में कंधे से कंधे मिलाकर खड़े रहने वाले पूर्व सांसद की उपेक्षा सपा पार्टी को भारी पड़ सकती है। पार्टी के निर्णय का विरोध नहीं करते हुए उन्होंने प्रत्याशी का विरोध जताया है।
इस दौरान सपा के सक्रिय कार्यकर्ता शैलेश खरवार ने कहा कि बूथ संख्या 215 सबल जलालपुर सपा का गढ़ है। भाजपा की तेज लहर में भी यहां से सबसे ज्यादा वोट सपा प्रत्याशी को पड़े थे। कहा की पार्टी हित के फैसलों का विरोध नहीं है बल्कि पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार चंदौली के योग्य नहीं है। चुनाव नतीजों पर बड़ा असर पड़ सकता है। लगातार दो बार से जीत दर्ज कर रहे भाजपा प्रत्याशी से जनता ऊब चुकी है और परिवर्तन की मांग कर रही है, लेकिन जनता जमीनी नेता की आस लगाए बैठी है, ना की प्रत्याशी के तौर बाहरी उम्मीदवार की।
इस दौरान अमन राय यूथ ब्रिगेड जिला सचिव सपा, गामा यादव, गोरखनाथ यादव, अरविंद गुप्ता, सुभाष गुप्ता, नरेश राम, महेंद्र यादव, सुनील यादव, कवि यादव, अवधेश गोंड, अरुण यादव, गिरीश पांडेय, विकास राम, पप्पू सेठ समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।