Home चंदौली Chandauli News: अरुण पाठक बने मोर्चा के ब्लॉक प्रभारी

Chandauli News: अरुण पाठक बने मोर्चा के ब्लॉक प्रभारी

Chandauli News:युवा संघर्ष मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आज सकलडीहा कैंप कार्यालय पर हुई संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हरिहरपुर सकलडीहा निवासी अरुण पाठक को ब्लॉक प्रभारी घोषित किया गया युवा। संघर्ष मोर्चा के सरक्षक एवं जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय व संयोजक शैलेंद्र पांडे एडवोकेट ने सभी सदस्यों की सहमति से अरुण पाठक को ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया।

फाइल फोटो– अरुण पाठक

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य संजय पांडे ने कहा कि युवा संघर्ष मोर्चा के माध्यम से नौजवानों को जागरुक कर राष्ट्रवादी गतिविधियों में शामिल किया जाएगा और राष्ट्र निर्माण में आम भूमिका निभाई जाएगी। जैसा की विदित हो युवा संघर्ष मोर्चा जनपद में भ्रष्टाचार मुक्त नशा मुक्ति संस्कार युक्त रोजगार युक्त अभियान पर काम कर रहा है ।और इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए संगठन का नए सिरे से निर्माण हो रहा है संगठन को आगे बढ़ाने की दृष्टि से चंदौली जनपद में जिला प्रभारी का प्रतिजीत कर नीरज पांडे को यह जिम्मेदारी दी गई है वहीं शैलेंद्र पांडे ने बताया कि आने वाले दो दिनों में चंदौली जनपद के समस्त ब्लॉकों में ब्लॉक प्रभारी की घोषणा के क्रम में सकलडीहा ब्लाक प्रभारी आज बनाए गए हैं। और ब्लॉकों के प्रभारी बनाए जाएंगे और उसके बाद पंचायत वीर और धर्मवीर अभियान की शुरुआत होगी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि चंदौली जनपद इस समय विकास की एक नई पटकथा लिख रहा है और उसमें सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत करने के लिए संगठन की आवश्यकता है और संगठन का निर्माण करके नौजवानों को प्रशिक्षित कर उनको समाज निर्माण में हिस्सेदारी दी जायेगी। बैठक में मुख्य रूप से मदन सिंह राहुल यादव ईश्वर चंद्र पांडे विमलेश पाठक माधव पांडे संतोष दुबे दिलीप पाण्डे विमलेश पाठक एडवोकेट मोनू पाठक रिंकू तिवारी संजय उपाध्याय प्रिंस पाठक आदि प्रमुख रूप से थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here