Chandauli News: युवा संघर्ष मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आज सकलडीहा कैंप कार्यालय पर हुई ! संगठन को आगे बढ़ाने के लिए नीरज पांडेय पखोपुर ब्लॉक चहनिया निवासी को जिला प्रभारी घोषित किया गया। युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेंद्र पांडेय एडवोकेट ने सभी सदस्यों की सहमति से नीरज पांडे को जिला प्रभारी नियुक्त किया। जैसा की विदित हो युवा संघर्ष मोर्चा जनपद में भ्रष्टाचार मुक्त!नशा मुक्ति संस्कार युक्त! रोजगार युक्त! अभियान पर काम कर रहा है और इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए संगठन का नए सिरे से निर्माण हो रहा है संगठन को आगे बढ़ाने की दृष्टि से चंदौली जनपद में जिला प्रभारी का दायित्व नीरज पांडेय को यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिनों में चंदौली जनपद के समस्त ब्लॉकों में ब्लॉक प्रभारी भी बना दिए जाएंगे और उसके बाद पंचायत वीर और धर्मवीर अभियान की शुरुआत होगी। शैलेंद्र ने बताया कि चंदौली जनपद इस समय विकास की एक नई पटकथा लिख रहा है और उसमें सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत करने के लिए संगठन की आवश्यकता है और संगठन का निर्माण करके नौजवानों को प्रशिक्षित कर निर्माण किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से मदन सिंह, राहुल यादव, ईश्वर चंद्र पांडेय,विमलेश पाठक, माधव पांडेय,संतोष दुबे, दिलीप काले, मोनू पाठक, अरुण पाठक प्रिंस पाठक आदि प्रमुख रूप से थे।