Home चंदौली ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा प्रधान!ग्राम प्रधानों के लिए...

ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा प्रधान!ग्राम प्रधानों के लिए बने मिशाल

नई दिल्ली में लेहलद्दाख के पंचायती राज सचिव के हाथो राष्ट्रपति पुरस्कार पाते हुए

ग्राम पंचायत को राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर का मिल चुका है पुरस्कार

चहनिया।आज के समय मे जहां आये दिन ग्राम पंचायतों में घोटाले व लूट की खबरे बनती रहती है। वही जनपद चदौली की एक ग्राम पंचायत ऐसी भी है जो अपने विकास की वजह से लोगो का ध्यान आकृष्ट कर रही है ।

जनपद के चहनियां विकास खण्ड के सेवढी ग्राम सभा के हुदहुद्दीपुर गांव का विकास पूरे जनपद के लिए एक नजीर बन गया है। युवा ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह रिंकू के नेतृत्व में विकास की इबारत लिख रहा है।

आशुतोष सिंह के कार्यो को देखते हुए राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार भी इस पंचायत को मिल चुका है। ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह ने पंचायत की जिम्मेदारियों को निभाते हुए न केवल विकास के कार्य कराए बल्कि आमलोगों के विवादों को भी गांव स्तर पर हल करने का काम किया है।एक तरफ जहां हुदहुद्दीपुर गांव में निर्मित पशुचिकित्सालय का जगमगाता परिसर हो या नवनिर्मित प्रवेश द्वार ,ग्राम पंचायत को खूबसूरत बनाते है तो दूसरी तरफ गांव के चारो तरफ चौड़ी सड़के खूबसूरती में चारचांद लगा रही है।

ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह ने जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों के सामने एक मिशाल कायम की है की यदि ग्राम प्रधान चाहे तो वह अपने गांव का चहुमुखी विकास कर सकता है।आप को जानकारी के लिए बताते चले की आशुतोष सिंह रिंकू राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना चंदौली के जिलाध्यक्ष भी है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here