Home चंदौली प्रेमी जोडे ने गंगा में लगायी छलांग, नाविकों ने बचायी जान

प्रेमी जोडे ने गंगा में लगायी छलांग, नाविकों ने बचायी जान

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला गंगा नदी पर बने पीपा पुल से शनिवार दोपहर को एक प्रेमी जोड़ा एक साथ गंगा में छलांग लगा दिया। मछली मार रहे नाविक तत्परता दिखाते हुए प्रेमी प्रेमिका को डूबने से बचा लिया और बाहर निकाल दिया। बाहर निकलते ही साथ बाइक से आये अन्य युवक के साथ दोनों भाग गये।
टांडा कला पीपा पुल से शनिवार की दोपहर को एक बीस वर्षीय युवक और करीब अठ्ठारह वर्षीय युवती गंगा में छलांग लगा दिए। गंगा में मछली मार रहे नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए गंगा में कूदे प्रेमी प्रेमिका को डूबने से बचाते हुए बाहर निकाला। वहीं उनके साथ आया एक अन्य युवक जो बाइक के साथ बाहर खड़ा था पहचान छिपाते हुए दोनों को लेकर भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस व बलुआ पुलिस वहाँ उपस्थित लोगों से पूछताछ करके आसपास लगे सीसीटीवी को देखकर पहचान करने का प्रयास कर रही थी। इस सम्बन्ध बलुआ इंस्पेक्टर विनोद मिश्र ने कहा कि घटना की जानकारी हुयी है। दोनों को नाविकों द्वारा निकाल दिया गया है। आगे की कार्यवाही प्रचलित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here