चहनियां । गंगा की अविरलता, स्वच्छता, निर्मलता व सरंक्षण में अहम योगदान देने वाली महिलाओ में वन विभाग द्वारा नामित महिला जिला पंचायत सदस्य शायरा बानो को आगामी 8 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इस आशय की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
जनपद स्तर पर गंगा निर्मलीकरण में महिलाओं की भूमिका को बढ़ावा देने के लिए चलाये जा रहे अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए वन विभाग द्वारा महिला जिला पंचायत सदस्य शायरा बानो को नामित किया गया था। जिसके क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वन विभाग को पत्र जारी करते हुए इस आशय की सूचना दी गयी कि आगामी 8 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे महिला जिला पंचायत सदस्य शायरा बानो को लखनऊ स्थित जल निगम मुख्यालय परिसर में जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्मानित किया जायेगा। उक्त सूचना का पत्र मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला पंचायत सदस्य को बधाई दिया है।