राष्ट्र निर्माण में नए वोटर निभाए अपनी भूमिका–के एन पांडेय
डीडीयू। ग्राम सभा धुस शक्ति केंद्र पर वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत मतदाता पुनरीक्षण का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रवासी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉक्टर के एन पांडेय जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ ने कहा कि इस वोटर चेतना महाअभियान में सभी लोगों को सम्मिलित होकर के नए वोटरों का नाम वोटर लिस्ट में चढ़ाना है जिसे युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित हो।और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करती है कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता सदैव समर्पित है।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा शक्ति केंद्र संयोजक हरबंस जयसवाल शक्ति केंद्र प्रभारी राकेश मिश्रा बूथ अध्यक्ष दीपक यादव बूथ अध्यक्ष सुनील यादव बूथ अध्यक्ष कालिका यादव बूथ अध्यक्ष दशरथ गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष मिश्रा जयनेन्द्र धर दुबे मनोज मिश्रा इत्यादि लोग सम्मिलित रहे।