Home चंदौली गंगा स्नान करने गयी युवती की गंगा में डुबने से हुयी मौत

गंगा स्नान करने गयी युवती की गंगा में डुबने से हुयी मौत

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के चकरा निवासी सीताराम यादव उर्फ सिताऊ की 21 वर्षीय पुत्री श्वेता यादव उर्फ चंद्रकला की गंगा में स्नान के दौरान पैर फिसलने के बाद डूबने से मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।चकरा गांव निवासिनी श्वेता रविवार को सुबह करीब 7 बजे अपनी बड़ी बहन नीलिमा व अन्य साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान करने गई थी। नहाते वक्त पांव फिसल जाने से गहरे पानी में चली गयी। जिससे गंगा नदी में डूब गई। श्वेता यादव महुअर स्थित एक निजी कॉलेज में बीकांम की छात्रा थी। वह नवरात्रि में नौ दिनो का व्रत थी। श्वेता को डुबते देख साथ गयी सभी लड़कियां चीखने चिल्लाने लगी। लेकिन जब तक ग्रामीण आकर बचाने की कोशिश किये तब तक वह गहरे पानी में डूब चुकी थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के मदद से शव को गंगा से निकाला गया। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। मृतका के दो बड़े भाई मुंबई नौकरी करने गए हैं। लकवाग्रस्त पिता को आंख से दिखाई भी नहीं देता है। माता बिरंजा देवी का रो रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान शशि यादव व अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में शव का पंचनामा कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here