Home चंदौली मिशन शक्ति दीदी के अंतर्गत बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति दीदी के अंतर्गत बालिकाओं को किया गया जागरूक

सकलडीहा उत्तर प्रदेश सरकार लगातार बालिकाओं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक करने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में कंम्पोजिट विद्यालय सकलडीहा पर महिला दरोगा मीरा यादव ने महिला शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति दीदी के अंतर्गत महिलाओं को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की मीरा यादव ने छात्राओं को बताया कि बालिकाओं के साथ कैसे मुसीबत आने पर पुलिस की मदद ली जा सकती है महिलाओं के साथ किसी भी तरह की समस्या आने पर महिला हेल्प डेक्स के बारे में जानकारी देते हुए उत्पीड़न होने पर अपने हक का इस्तेमाल कर सकती हैं महिला द्वारा की गई शिकायत पूरी तरह से गोपनीय रखते हुए कार्रवाई की जाती है ।पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं समस्या को लेकर सहज तरीके से 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्डलाइन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की शिक्षण संकुल मीरा टाइगर ने बताया कि आज समाज में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर महिलाएं कार्य कर रही हैं देश-विदेश में महिलाएं अपने क्षमता के बल पर परचम लहराती दिखाई दे रही हैं। आज देश के विभिन्न सेवाओं में सर्वोच्च पदों पर कार्य करते हुए महिलाएं समाज में एक कृतिमान के रूप में स्थापित हुई है इस मौके पर प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी, दुर्गा प्रसाद, सुशील सिंह, संगिया जायसवाल, सुरेश गौतम, धीरज शाह, सत्यनारायण प्रसाद, कल्पना भारद्वाज, बीएड प्रशिक्षु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here