Home चंदौली भाजपा नेत्री के प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा नेत्री के प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

सकलडीहा।शुक्रवार को भाजपा नेत्री शालिनी यादव के सकलडीहा प्रथम आगमन पर भाजपाइयों ने गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया जानकारी के अनुसार डॉ० बी० सी० गुप्ता मेमोरियल एंड मदर चाइल्ड केयर हॉस्पिटल स्थित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री शालिनी यादव सम्मिलित हुई वहीं अस्पताल के प्रबंधक विजय गुप्ता ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया वही भाजपाइयों ने फूल माला से गर्म जोशी के साथ भाजपा नेत्री के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया मुख्य अतिथि शालिनी यादव ने कहा कि देश की जनता के उत्थान के बारे में अगर किसी ने सोचा है तो वह है भाजपा जाति, संप्रदाय एवं छोटी सोच से ऊपर उठकर भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ निरंतर कार्य कर रही है विश्व स्तर पर आज भारत विश्व गुरु के रूप में देखा जाने लगा है मेरा मकसद सिर्फ जनता के हित को लेकर आवाज बुलंद करना है समाज के शोषण वंचितों की आवाज बनकर सेवा करना चाहती हूं गौरतलब हो कि 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री के खिलाफ शालिनी यादव ने सपा के बैनर तले चुनाव लड़ा था वही परिवार में ससुर श्याम लाल यादव सभापति के रूप में रहे इस मौके पर रमाशंकर खरवार, कुमुद बिहार, अधिवक्ता शैलेंद्र पांडे, अजय सिंह, पूनम चौहान, धर्मेंद्र गुप्ता, मुसाफिर प्रजापति, सतीश तिवारी, अजय प्रकाश गुप्ता, रविंद्र प्रताप, कालीचरण प्रधान, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष विजय यादव एवं अध्यक्षता भगवान दास ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here