चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मजीदहा निवासी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी धनेश पुत्र रामजतन को सैदपुर पुल से चौकी प्रभारी मारूफपुर अभिषेक शुक्ला ने गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।
बलुआ थाना क्षेत्र के मजीदहा गाँव निवासी 30 वर्षीय धनेश यादव पुत्र रामजतन पर बीते 9 अगस्त की देर रात को एक नाबालिग लड़की से जबरदस्ती दुष्कर्म करने के आरोप के बाद बलुआ थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसके बाद से ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत पुलिस बीते गुरुवार को शाम साढ़े चार बजे सैदपुर पूल से गिरफ्तार कर लिया। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। उक्त सम्बन्ध में बलुआ प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की के शिकायत के बावत दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। इस मुकदमे में विवेचना प्रचलित है। आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।