चंदौली। जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम बड़ौदा बामनोली में पूर्व सैनिकों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सोमनाथ दुबे समाधि स्थल पर तिरंगा फहराया गया और भूतपूर्व सैनिक जगत नारायण दुबे और रविंद्र प्रताप दुबे द्वारा राष्ट्र गान पढ़कर लोगों में मिठाइयां बांटी गई।जिसमे में गांव के व्यक्ति उपस्थित रहे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद लोगों ने आजादी की लडाई में शहीद हुए राष्ट्र के वीरों के जीवन पर प्रकाश डाला।ध्वजा रोहण कार्यक्रम में पूर्व प्रधान राजेंद्र दुबे शंकर साहनी राजस्थानी दिनेश यादव विनोद कुमार दुबे सहित गांव के व्यक्ति मौजूद रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र विजय बहादुर दुबे द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। मुकेश दुबे