Home चंदौली एक्सचीयन पर आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

एक्सचीयन पर आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

टांडाकला में ख़राब नलकूप पर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण

चहनियां। अन्नदाता किसानों की आय दुगुनी करने व हर संभव मदद करने के लिए केंद्र व प्रदेश की भाजपा नीत सरकार दावे प्रति दावे कर रही है। वहीं सरकार के अधिकारी कर्मचारी सरकार की मंशा के बिपरित किसानों को प्रताड़ित करने से बाज नहीं आ रहे है। ये आरोप टांडा कला के पूर्व प्रधान पति राम किशुन सिंह सोमवार को टांडा कला में ख़राब पड़े नलकूप संख्या 45 पर ग्रामीणों संग प्रदर्शन करते हुए लगाया। उन्होंने कहा कि उक्त नलकूप से करीब 50 बीघे भूमिधरी की सिंचाई होती है। नलकूप का स्टार्टर सहित अन्य कई उपकरण जल कर ख़राब पड़े है। जिससे हम किसानों की धान रोपाई बाधित हो रही है। नलकूप मरम्मत के लिए कई बार जे ई और एक्सचियन से अनुरोध किया गया। लेकिन ये अधिकारी गण हम किसानों की सुनने की बजाय सैकड़ो कानून बताने लगते है। जिससे सरकार और स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पाण्डेय की भी किरकिरी हो रही है। जिससे आजिज आकर हम किसान प्रदर्शन करके जिलाधिकारी से उक्त ख़राब पड़े नलकूप के मरम्मत की मांग किया है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से दुलारे, रामआश्रय, मूरत, रूदल सिंह, रामजी सिंह, बीरेंद्र सिंह, डब्बू सिंह, रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here